झाॅसी- दिनाँक 08.06.2026 आयुक्त महोदय झाॅसी विमल कुमार दुबे एवं पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी श्री आकाश कुलहरि द्वारा उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के क्रम में आज दिनांक 08.06.2026 को झाॅसी रेंज के जनपद झाॅसी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों सहित कन्ट्रोल रूम, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी आदि केंद्रों में चेकिंग-फ्रिस्किंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व अन्य सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत मुआयना कर शासन की मंशानुसार शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के अनुरूप लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
परीक्षा केन्द्रों पर 02 पालियों में परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। आई0जी0 महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर डियूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी गाइड लाइन्स का शत प्रतिशत अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये गए है।
