झाँसी-आज दिनांक 06.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा थाना टहरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी टहरौली श्रीमती आसमा वकार उपस्थित रहीं तथा थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे गए अभिलेखों, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मालखाना में रखे माल मुकदमाती सामान की स्थिति, रखरखाव एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव, उनकी कार्यशीलता एवं शस्त्रों को खुलवाकर देखा गया, अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई। सीसीटीएनएस कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम, डाटा एंट्री, ऑनलाइन रिकॉर्डिंग एवं तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, रजिस्टरों के संधारण एवं त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुविधा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त मेस एवं आरक्षी बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं एवं जवानों के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा थाना टहरौली के अन्तर्गत कार्यरत चौकादारों से वार्ता की गयी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के हितों एवं सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा थाना स्तर पर कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
