समथर (झांसी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद समथर एवं भाजपा द्वारा गांधी पार्क परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाल ने की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में लेखा लिपिक रामकुमार पलिया, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन बुलकिया (जिला सह सोशल मीडिया, झांसी जिला )मनोज गुप्ता, पार्षद अरविंद श्रीवास, ओमप्रकाश चंदेल, मुन्ना दुबे, देवांश, कुलदीप प्रजापति, गजेन्द्र पाल तथा वन विभाग के कर्मचारी लल्ला साहब कुशवाहा, प्रभू दयाल, जगराम पाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
अंत में कार्यक्रम संयोजक मुन्ना दुबे ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
