गुरसरांय (झांसी)। बेतवा प्रखंड झांसी कैनाल के तहत मुख्य नहर बेतवा उपखंड तृतीय से सरसैडा़ नहर को बड़वार बांध भरने के लिए बनाई गई नहर लग रहा है पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है और इस नहर से बड़वार बांध में अभी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है पिछले वर्ष तो वर्षा होने से ईश्वर की कृपा से बड़वार बांध भर गया था लेकिन बड़वार बांध पर तैनात सहायक अभियंता की लापरवाही के चलते पर्याप्त पानी होने के बाद भी गरौठा क्षेत्र कचीर,हीरानगर समेत दर्जनों गांव में पानी नहीं पहुंच पाया था तो वहीं अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते कई किसानों के खेतों में बहुत अधिक पानी भर जाने से उनकी रवी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी लेकिन सिंचाई विभाग के जिम्मेदारान अधिकारियों की लापरवाही लगता है सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति मंत्री का गरौठा क्षेत्र से गहरा नाता और लगातार यहाँ आने जाने के बावजूद बेतवा विभाग की लापरवाही और शासन की अनदेखी के चलते करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद भी इस क्षेत्र में किसानों को समय से पानी ना मिल पाना सिंचाई विभाग की नाकामी साबित करती है। 3 जून बुधवार को देखा गया सरसैडा़ नहर से बड़वार बांध हेतु मई माह में खोला गया पानी की एक बूंद भी बड़वार बांध में नहीं पहुंची और पूरी की पूरी नहर सूखी पड़ी हुई थी वही नहर में एलएनटी मशीनें आदि द्वारा थोड़ी बहुत खुदाई कराई जा रही थी और मिट्टी किनारे पर लगाई जा रही थी मौके पर इस क्षेत्र के तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार से लेकर कोई अवर अभियंता या कोई जिम्मेदार व्यक्ति जब मौके पर मीडिया के लोग पहुंचे तो नहीं मिला तब फोन पर बड़वार बांध भसनेह सिस्टम में तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार से फोन पर बात की गई तो पहले तो उन्होंने कहा मेरा स्थानांतरण यहां से हो गया है तब उनसे पूछा गया यहां कौन तैनात है तो उन्होंने कहा मेरा स्थानांतरण का आदेश एक-दो दिन में आएगा इसके बाद में बता पाऊंगा इस प्रकार बेतवा कैनाल झांसी प्रखंड के गुरसरांय से लेकर पूरा सिस्टम अपने मनमर्जी से चल रहा है और सरकारी धन का कागजों में भारी काम दिखाकर लीपापोती हो रही है जबकि कुछ माह पहले जल शक्ति मंत्री भी गुरसरांय नहर कोठी पर रुक चुके हैं और यहां के भी हालात बुरी तरह खराब हैं लेकिन सुनने वाला किसानों की कोई नहीं है। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और किसानों ने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
