गुरसरांय(झांसी)। 26 मई मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्थानीय सर्वेश्वर मंदिर थाने के पास गुरसरांय में धार्मिक और सेवा भाव के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राहुल महाराज और पंडित कार्तिक पाठक ने इस मौके पर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सर्वेश्वर मंदिर पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है।

उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा, “सर्वेश्वर मंदिर पर ऐसे ही लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे। अगर सर्वेश्वर महादेव की असीम कृपा हो गई, तो आने वाले समय में इस मंदिर प्रांगण में गुरसरांय नगर का अब तक का सबसे भव्य और सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इससे पूर्व,सुबह के सत्र में आचार्य पंडित राहुल गौतम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी विधि-विधान के साथ सर्वेश्वर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। आचार्य ने महादेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
