गुरसरांय(झांसी)। 27 मई बुधवार को शाम 4:00 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का महासम्मेलन संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर गुरुदेव वाटिका गुरसरांय में आयोजित होगा। जिसमें जिले से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त रूप से गरौठा तहसील के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और गुरसरांय नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह मोनू ने जारी करते हुए बताया की कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत जहां मौजूद रहेंगे। वहीं देश का यह प्रमुख संगठन के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में होने वाली सुविधाओं और लोकतंत्र के चौथे स्थान को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम अपने में महत्वपूर्ण होगा।
Please follow and like us:
