झाँसी-आज दिनांक 14.05.2026 को समय प्रातः 08:10 बजे थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 85/80 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1- शुभम तिवारी, 2- विवेक तिवारी (ससुर), 3- संगीता तिवारी (सास) को सीपी मिशन कम्पाउण्ड, चमनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दिनांक 11.05.2026 को वादी श्री प्रकाश मिश्रा पुत्र स्व० रामचन्दर मिश्रा निवासी-हनुमत नगर पीलीगंज जनपद गोरखपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा मांग पूरी न होने पर उसे छत से गिराकर हत्या कर दी गई।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना सीपरी बाजार में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 85/80 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
