आज दिनांक 11.04.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन जनपद झाँसी में प्रस्तावित कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा किया गया, जिसमें जनपद झाँसी के राजपत्रित अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण करते हुए मैदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में कानपुर जोन के जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। आयोजन के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं खेल भावना को बनाए रखने हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। झाँसी पुलिस द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
