गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम जब 7 अप्रैल 2026 को गुरसरांय की सरकारी भूमि गाटा संख्या 1293 की पैमाइश व सीमांकन हेतु ड्यूटी पर पैमाइश पूर्ण होने के बाद जब राजस्व विभाग के डिप्टी कलेक्टर गरौठा के आदेश पर नायब तहसीलदार राधा पालीवाल की उपस्थिति में ड्यूटी पर तैनात नगर पालिका परिषद गुरसरांय में वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी सहित नगर पालिका का स्टाफ, राजस्व विभाग के साथ जेसीबी से चौहद्दी बनवा रहा था तभी महेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह, सौवीर व विष्णु उर्फ लाखन कुछ अज्ञात परिवार जनों के साथ आपा खोकर आक्रामक होकर मौके पर आए और विपक्षियों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सरे आम अपमानित किया मौके पर बीच बचाव किया पर अतिक्रमणकर्ता नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी के ऊपर हमले के लिए आमादा थे जिसकी सूचना अजय कुमार अपर मजिस्ट्रेट/ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दी गई महेंद्र सिंह व उनके भतीजे सौवीर,विष्णु उर्फ लाखन ने पूरे स्टाफ के सामने कई बार उंगली उठाकर धमकी दी और कहा तुझे और तेरे परिवार को भविष्य में देख लूंगा तुझे जान से मार दूंगा घर में आग लगा दूंगा विपक्षी द्वारा सरकारी काम को बल पूर्वक रोक दिया गया यह पहली बार नहीं हुआ पूर्व में भी उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया था जिसकी सूचना उसने समय-समय पर उच्चा अधिकारियों को दी। पीड़ित ने सुरक्षा की भी मांग की है इस संबंध में गुरसरांय पुलिस ने 8 अप्रैल 2026 को महेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह,सौवीर व विष्णु उर्फ लाखन पुत्र नामालूम और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चलें हमलावर सभी आरोपी मोहल्ला मातवाना गुरसरांय,झांसी के है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 352,351(3),132 के तहत मुकदमा दर्ज तेजी से कार्रवाई चालू कर दी है।
