गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड बामौर गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी में यासीन मंसूरी के घर 1 अप्रैल 2026 को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी,जिसमें घर गृहस्थी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया था,यासीन मंसूरी के द्वारा बताया गया है कि लगभग डेढ़,दो लाख रुपए का नुकसान हो गया है, जिसमें समाजवादी पार्टी झाँसी के लोहिया वाहिनी के जिलाअध्यक्ष राकेश श्रीबास और उनके कार्यकर्ता 5 अप्रैल दिन रविवार को घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी,और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा जो भी शासन प्रशासन से मदद होगी वह हम आपको दिलवाएंगे। इस मौके पर चाँद राइन, हेमंत यादव,भूपेंद्र यादव मेलोनी, धर्मेंद्र गौतम,गुरसरांय नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी से संदीप श्रीबास सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Please follow and like us:
