बबीना। क्षेत्र के भेल गोपालपुरा निवासी मुकेश प्रजापति पुत्र राधेलाल का 19 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र गुरुवार सुबह करीब 8 बजे खेत पर गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पुष्पेंद्र का शव कुएं के पानी में तैर रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भेल चौकी प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Please follow and like us:
