झांसी! महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 8 घंटे तक संचालित होगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है
नए आदेश के अनुसार, डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तय कर दी गई है। पहले सीमित समय के कारण अस्पताल में लंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
इस नए बदलाव के बाद अब मरीजों को पूरे दिन इलाज की सुविधा मिलेगी और भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय मरीजों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इस फैसले से अब मरीजों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है और इलाज की प्रक्रिया भी पहले से अधिक सुगम होगी।
