गुरसरांय (झांसी)। हमेशा समाज सेवा में आगे रहने वाले और हर व्यक्ति के सुख दुख में काम आने वाले रमेश चंद्र सोनी सरसैड़ा का आज उनके गुरसरांय स्थित आवास पर अकस्मात निधन हो गया है। बताते चलें सुरेश सोनी सरसैड़ा के बड़े भाई और सुनील सोनी के पिता रमेश चंद सोनी के निधन की खबर सुनते ही पूरे नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसको लेकर मीडिया की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जयप्रकाश बरसैया,फूल सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी, सुनील जैन डीकू, संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी, धर्मेंद्र सोनी बल्ले, आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान,सार्थक नायक,मोती पाल, कुलदीप सिंह मोनू आदि लोग मौजूद रहे। वही श्री राम सेवा समिति की बैठक एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में हुई।जिसमें पंडित रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी,राजेंद्र प्रसाद बिलैया,प्रदीप कोठारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
