गुरसरांय(झांसी)। हर-घर-जल हर-घर-नल योजना गुरसरांय नगर पालिका टाउन क्षेत्र में जन-जन के लिये मुसीबत बन गई है गर्मी अपनी जवानी पर है तो तालाब पूरी तरह तीसरी साल भी सुंदरीकरण के नाम पर खाली पड़ा होने से गुरसरांय नगर के सभी बार्डो का जल स्तर गिर गया है और नमामि गंगे जल योजना के तहत जल निगम द्वारा जिओ मिलर कम्पनी को गुरसरांय टाउन क्षेत्र में पूरी तरह से दो साल पहले गुरसरांय नगर के पूरे 25 बार्डो में स्वच्छ पेयजल सप्लाई पाइप लाइन बिछाकर करा देना चाहिए था वह काम 27 मार्च शुक्रवार 2026 तक 70 फीसदी बार्डो में भी पूरा नहीं हो सका। जिला प्रशासन से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और लखनऊ विधानसभा से लेकर दिल्ली तक पूरे बुंदेलखंड की यह महत्त्वपूर्ण योजना सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन होते दिख रही है गुरसरांय सरकारी अस्पताल के पास से मुहल्ला धनाई बार्ड में 27 मार्च तक मुख्य लाइन से पाइप लाइन द्वारा नहीं जोड़े जाने के चलते पानी सप्लाई बंद पड़ी हुई है और एक हफ्ते पहले लगभग एडीएम झांसी नमामि गंगे द्वारा संबंधित विभाग के काम करा रही संस्था से लेकर संबंधित फर्म के जिम्मेदार लोगों से जल्द काम कराने के निर्देशों का गुरसरांय नगर में पालन होते धरातल पर नहीं दिख रहा है मोदी चौराहे से सरकारी अस्पताल के सामने बार्ड नंबर 23 में जो पाइप बिछाकर जो पानी सप्लाई का कार्य एक दिन में हो सकता था भी एक हफ्ता गुजर जाने पर भी अभी तक आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिसको लेकर इस क्षेत्र के लोगों ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गुरसरांय जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू को संबंधित विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई में बाधा डालने की शिकायत की तो वह जनता के साथ भीषण गर्मी में 27 मार्च को उक्त क्षेत्र में पहुंचे और काम कर रही संस्था के लोगों से सख्त लहजे में हर कीमत पर 2 दिन के अंदर इस क्षेत्र में पानी पूरी तेजी के साथ सप्लाई करने को कहा और पानी सप्लाई बाद खोदी गई सड़के गुणवत्ता पूर्ण ढंग से मरम्मत करने के निर्देश दिए अब देखना है जिला प्रशासन से लेकर क्षेत्रीय विधायक और नगर के अध्यक्ष द्वारा मोके पर बार-बार कहने के बाद भी संबंधित विभाग और संबंधित फर्म क्या जनहित में व शासन हित में काम करती है अथवा गुरसरांय के लिए यह संस्था लगातार बाधाएं डालने का काम करेगी।
