समथर झांसी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल सर जी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समथर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिकास के लिए आवश्यक लंबित कार्यों की शीघ्र प्रारंभ कराने तथा समथर में स्थित महाराजा बीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महाविधालय, में शिक्षकों की आवश्यकता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला डाक्टर की आवश्यकता, कस्वा समथर के पास से निकली बेतवा नहर प्रखंड द्वित्तीय कुठौंद शाखा की नहर की पट्टी पर डामर सड़क निर्माण, नगर में पेयजल योजना कार्य में शिथिलता, आदि की जानकारी देते हुए उक्त कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निवेदन किया। नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी उक्त कार्यो पर शीघ्र उचित ब्यबस्था करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।
