गुरसरांय(झांसी)। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार कराया गया। उधर हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार दीपक यादव पुत्र ग्याप्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ब्रसंगपुरा एवं दयाशंकर पुत्र दीपचंद निवासी ब्रसंगपुरा उम्र लगभग 21 वर्ष ग्राम राजापुर से पंडवाहा जा रहे थे तभी मऊरानीपुर तरफ से आ रही बाइक ने पंडवाहा पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। चीख पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोगों पास पहुँचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जिसमें दीपक पुत्र ग्याप्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। वही बताया गया है कि दूसरी बाइक मे सवार लोगों की टक्कर में भी एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाना बताया गया है।
