गुरसरांय(झांसी)। मनरेगा के कार्यों में फेस हाजरी में आ रही समस्याओं और मनरेगा के पक्के कार्यों के लम्बित मुगतान को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बताते चले राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अन्तर्गत कार्यों में जो फेस हाजरी का नियम लागू किया गया है। जिसमें हाजरी नहीं लग पा रही है। इसमें कभी ऐप कार्य नहीं करता तो कभी मजदूरों का फेस नहीं आता है जिससे हाजरी नहीं लग पाती है ऐसी स्थिति में मजदूर साइट पर आकर दूसरी जगह कार्य करने नहीं जा पाते है जिससे मजदूरों का नुकसान होता है तो इनका भुगतान कहां से होगा व पक्के कार्यों का भुगतान पिछले वर्ष से अभी तक नहीं हो पाया है जिससे ग्राम प्रधानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रधान संगठन ने मांग करते हुए कहा कि पूर्व की भांति हाजरी लगाने का नियम है उसे पूर्वज कराया जाये,जिससे मनरेगा के कार्य हो सके और मजदूरी भी समय से मिल सके साथ ही पक्के कार्यों के लम्बित भुगतान इसी वर्ष में कराये जाने की मांग की। वही जिलाधिकारी से बंगरा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण कराये जाने की मांग करते हुए बताया कि मनरेगा के कार्यो की हाजरी पूर्वत कराई जाए ब्लॉक की ग्राम पंचायतों साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से गंदगी फैल रही है,जिसके लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती कराये जाने की मांग की। वही 02 दिसम्बर 2023 को तहसील प्रागण मऊरानीपुर में ग्राम पंचायत घाट लहचूरा के लाभार्थियों को दिए गए आवासीय पट्टों के हस्ताक्षर की जांच कराये जाने की मांग की। ग्राम प्रधान ककरवारा सर्वेश राय ने लेखपाल पर ग्राम पंचायत के कार्यो में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए लेखपाल के स्थानांतरण कराये जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में झांसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा,जिला अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत,मंडल महासचिव अतर सिंह दागी पहाड़ी मऊरानीपुर,ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश राय गुरसराय,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह परमार बामौर,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार,ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत राजपूत चिरगांव,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह दांगी बड़ागांव,ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ यादव बंगरा,ब्लॉक अध्यक्ष पर्वत कुशवाहा बबीना,ब्लॉक अध्यक्ष मोनू सिंह अक्की राजा प्रधान चकारा,दीपक मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि,मोहनलाल भारती प्रधान सकरार,शिरोमणि राजपूत प्रधान भूपनगर,कृपेंद्र पटेल प्रधान धमनापायक,देवेंद्र खरे प्रधान वीरा,विपिन राजपूत प्रधान प्रतिनिधि बरोरी,रोशन लाल पाल और प्रधान गुलारा सहित आदि ग्राम प्रधान व संगठन के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।
