गुरसरांय(झांसी)। नगर में इन दिनों स्कूली छात्र-छात्राओं को इंग्लिश मीडियम का बेहतरीन शिक्षण कार्य दिखाकर छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों को ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महावीर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम में शिक्षा ग्रहण करने बाले अभिभावको ने 11 मार्च गुरुवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016626006444 के माध्यम से एक शिकायतकर्ता ने बताया उसकी बच्ची महावीर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम में कक्षा 9 की छात्रा है और हमसे गैर कानूनी ढंग से धोखा देकर एडमिशन शुल्क नियम विरुद्ध आठ हजार 300 रुपया लिया गया जब प्रार्थी ने पक्की रसीद मागी तो पक्की रसीद ना देकर उसे हाथ से लिखकर फर्जी रसीद दे दी गई प्रार्थी को जानकारी होने पर मालूम पढा कि महावीर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम नहीं है तो कालेज के प्रचार व प्रबंध कमेटी से शिकायत की लेकिन उन्होंने बात को टाल दिया और बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि महावीर जैन स्कूल की इंग्लिश मीडियम मान्यता ही नहीं है जिससे यह स्पष्ट है यह संस्था फर्जी चल रही है और बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ के साथ-साथ अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उक्त प्रार्थी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर आपबीती बताकर उक्त संबंध में कार्यवाही की मांग की है।
