गुरसरांय(झांसी)। 8 मार्च को खेर इंटर कालेज ग्राउंड गुरसरांय में आयोजित होने वाले सर्वजातीय 11 कन्याओं के विवाह को लेकर आज गुरसरांय नगर में भारी उल्लास व उत्साह तैयारियां को लेकर देखा गया। बड़ी संख्या में पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज और उनके साथ पूरे क्षेत्र की युवा टीम मुख्य मार्गो से लेकर मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों आदि जगहों पर चावल व निमंत्रण पत्र जगह-जगह बाँटते हुए देखे गए। लग रहा था झाँसी जिले के गुरसरांय में 4 मार्च से लेकर 8 मार्च तक लगातार धार्मिक, सामाजिक आदि महोत्सव अपने मे एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहा हो। 4 मार्च को जहाँ होली का धमाल रहा तो 5 मार्च मे भी गुरसरांय थाने में होली का धमाल तो दूसरी ओर जगह-जगह भाई दूज का धार्मिक कार्यक्रम घर-घर जहाँ हो रहा था। वही 8 मार्च की सामूहिक शादी को लेकर बाजार में भारी भीड़ देखी गयी। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम के प्रमुख पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज,कैलाश वर्मा,सतेन्द्र त्रिपाठी,सुनील जैन डीकू,सेठ अरुण गुप्ता,राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पं करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता,पंडित नितुल व्यास, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रप्रकाश चौरसिया,बसंत मोदी,संदीप कोठारी,राजीव नायक,चक्रेश जैन,रविन्द्र बरसैया उर्फ बन्टे,अशोक दीक्षित,नूतन पाराशर,कल्लू परिहार,पुष्पेंद्र पाराशर,अमित बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
