गुरसरांय (झांसी)।टीचर्स कॉलोनी स्थित मां शारदा संगीत विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर मानस प्रवचन एवं संगीत संध्या में श्रोता भाव विभोर हुए।संगीत गुरु पंडित परशुराम पाठक की अध्यक्षता में शुभारंभ हुए मानस प्रवचन में राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित बृजेश त्रिपाठी शास्त्रीय संगीत की साधना के लिए संगीत गौरव सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद भागवत आचार्य ब्रजेश त्रिपाठी ने प्रवचन करते हुए कहा कि जीवन में यदि सुख शांति चाहना हो तो अच्छे पुरुषों की संगति करें तथा भगवान की कृपा पर भरोसा रखें।उन्होंने कहा हम दूसरों के दोष देखना बंद करें और खुद के सुधार का आत्म चिंतन करें। जिसके घर में भगवान की भक्ति होती है वहीं सुख एवं समृद्धि निवास करती है। उनके साथ ऑर्गन एवं भजन गायन पर सुभाष अवस्थी जेवर,पंडित राम प्रकाश शर्मा डोमागोर एवं पंडित पवन नायक ,ओमप्रकाश नायक पाड़रीने तबला पर संगत की।अचार्य जगदीश प्रकाश पाठक ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। द्वितीय सत्र में संगीत संध्या का शुभारंभ भागवत आचार्य पंडित भगवत नारायण ने किया ,जिसमें नेहा पटेल चिरगांव,शिवानी बबेले,देवेंद्र घोष ,मनमोहन ,धर्मेंद्र कौशिक,प्रमोद परिहार ,सोनू पटेल,वर्षा ,नमन गौतम ,राम जी सेन,वीरेंद्र कुमार तिवारी ,बशीरन बेगम, रानू तिवारी आदि ने भजनों के माध्यम से मन मोहा।कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पिपरैया ने किया। अतिथियों का स्वागत अनुराग कृष्ण पाठक एवं ब्रजेन्द्र शर्मा ने किया ।अंत में सितार वादक पं सरजू शरण पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मनोहर राव,नेवालकर, सतीश चौरसिया ,जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जगमोहन समेले,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम पटेल,गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, पार्षद गोविन्द सिंह सिसोदिया,ओपी शर्मा, के के तिवारी ,पं नितुल व्यास ,ब्रजेन्द्र खरे,जनक सिंह यादव,ठाकुरदास तिवारी, रामनारायण पस्तोर,डॉक्टर सुकदेव ब्यास ,वीरेंद्र तिवारी, कैलाश प्रकाश गुप्ता ,द्वारका प्रसाद भगत, शिवम गिरी ,सुनील व्यास ,रामपाल सिंह , सुनील सेन , अरविंद दुबे ,पंडित रामेश्वर पाठक, लालजी पाराशर,दिनेश चतुर्वेदी, मुकेश खरे, नीतेश सोनी सुनील सिंह चौहान , अखिलेश तिवारी सट्टा, सार्थक नायक ,आशुतोष गोस्वामी ,अरुण चतुर्वेदी ,शिशुपाल सिंह सरस ,सौरभ सोनकिया कुलदीप मिश्रा,विनोद जैन आदि उपस्थित रहे।
