गुरसरांय (झांसी)। ग्राम रानापुरा स्थित संगम सरकार प्रांगण में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण कथा के समापन अवसर पर शनिवार दोपहर 3:00 बजे भव्य सामूहिक सात कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में ओम मित्र जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष जगराम सिंह, भागवत नगरिया तथा सह संयोजक रामबरन सिंह गौर ने भी नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में यथार्थ हॉस्पिटल झांसी से आए प्रतिनिधियों सहित ग्राम प्रधान जनक गौर, जिला गोरक्षा प्रमुख राघवेंद्र पटेल, लाल बाबा महाराज, जयप्रकाश शर्मा, यज्ञ आचार्य लव-कुश एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश चौरसिया, घनेंद्र सिंह परिहार, जय ठाकुर, टिंकू मुखिया, शिव ठाकुर, रामनरेश पटेल, आयुष शर्मा, शिवम पटेल, प्रिंस गौर, सोनू गौर, मोनू सिंह, पुष्पेंद्र यादव, सतीश पटेल, आयुष खरे, अनुज, शुभम शर्मा, रामकुमार यादव, अभिषेक वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।
सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र से हजारों की संख्या में माताएं एवं बहनों की उपस्थिति रही। धार्मिक आस्था,सामाजिक सहयोग और सामूहिक सहभागिता का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
