गुरसरांय (झांसी)। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष, राज्यमंत्री,एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा 8 फरवरी रविवार को गरौठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक एरच नगरी में भक्त प्रहलाद की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्यता प्रदान करने को लेकर होने वाले शासन स्तर से होली महोत्सव को भव्यता दी जा सकें की तैयारियों को जहां परखेंगे वही बुन्देलखण्ड कुरैठा नावली सरकार महोत्सव में भी वह भाग लेगे। बताते चले बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में प्रतिदिन देश के ख्याति प्राप्त और विभिन्न क्षेत्रों के ज्ञाता से लेकर जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिससे इस समय गरौठा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। इस संबंध में अधिकृत जानकारी मीडिया प्रमुख पंडित आयुष त्रिपाठी ने दी है।
Please follow and like us:
