गुरसरांय (झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित बैरागी धाम हरिद्वार में विशाल शताब्दी समारोह में बुंदेलखंड से हज़ारों गायत्री परिजन रवाना हुए। यह जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम तीन सौ एकड़ में फैला बैरागी दीप में किया जा रहा है जिसमें पूरे विश्व से लाखों गायत्री परिवार के एवं श्रद्धालु शामिल हो रहे है आगे बताया यह संकल्प समारोह देश की एकता एवं अखंडता तथा व्यक्ति के अंदर भक्ति एवं देवता का उदय हो जिससे धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा उन्होंने बताया इस विशाल समारोह में एक दिन राजनीति के मूर्धन्य लोग शामिल होंगे एक दिन साहित्यकार,पत्रकार,समाज सेवी संगठन शामिल होंगे एक दिन धर्माचार्य शामिल होंगे। आगे चौरसिया ने बताया समारोह का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में जागृत करना है तथा लोग बुराइयों से दूर रहकर समाज के उत्थान के लिये कार्य करे इस समारोह से लाखों की संख्या में युवा एक हीरा की तरह आगे निकलेंगे जो देश को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे ताकि युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा को पहचान सके और देश की तरक़्क़ी करने मे अपना सहयोग करे समारोह का समापन 24 जनवरी को युग संकल्प के साथ किया जाएगा।इस मौक़े पर अवधेश सिंह फौजी,रमेश सोनी, चंद्र भान साहू,लालजी ख़रे, प्रमोद वर्मा,रामनारायण पस्तोर, डॉक्टर अशोक मिश्रा,परमानंद कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा, हरि ओम अग्रवाल,जयप्रकाश वरसैया,बसंत मोदी,देवेंद्र पटेल, रामदीन पटेल,आत्माराम फ़ौजी,चरन सिंह बाबूजी, अलख शर्मा,जगदीश आर्या, पुष्पेन्द्र पाराशर,जगराम सिंह, अखिलेश तिवारी,रज्जू विलैया, महेंद्र फौजी,लालजी खरे, रामकुमार कुशवाहा,भगवत नगरिया,सुभद्रा विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल,शकुंतला सोनी,गीता देवी,लक्ष्मी नारायण पटवा उपस्थित रहे।
