गुरसरांय(झांसी)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सदस्य और झाँसी जिले के सीनियर भाजपा नेता एडवोकेट जिनेंद्र जैन गुरसरांय को उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक तहसील गरौठा की महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र और खास तौर से किसानों की बैंक कही जाने वाली प्रमुख संस्था का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की खबर सुनते ही गुरसरांय समेत पूरे तहसील और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई नगर के प्रमुख लोगों की बैठक में मिष्ठान वितरित कर और अपने जनप्रिय नेता एडवोकेट जिनेंद्र जैन के मनोनयन पर फूल मालाओं से लादकर ढोल नगाड़े बजाकर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया उनके स्वागत में प्रमुख रूप से कुंवर रामकुमार सिंह,अखिलेश तिवारी सुट्टा,फूल सिंह परिहार,संदीप श्रीवास्तव,सार्थक नायक,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,सुनील जैन डीकू,कुलदीप सिंह,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,संजू परिहार,शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया,पंडित रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी, अवधेश प्रताप सिंह फौजी, राजेंद्र प्रसाद बिलैया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
