- मुस्लिम कार्ड के जरिए बुंदेलखंड का किला फतह करने की तैयारी में मायावती, अंबेडकर चौराहे पर हुआ भव्य माल्यार्पण
उरई (जालौन)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर संगठन को नई धार देते हुए मोहम्मद इकलाख को झांसी मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को उनके जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से चुनावी बिगुल फूंकने का संकेत दे दिया है। नवनियुक्त मंडल प्रभारी का काफिला जैसे ही जनपद की सीमा पर स्थित कालपी पुल पर पहुँचा, कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य इस्तकबाल किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ समर्थकों का विशाल हुजूम उरई मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुँचा, जहाँ मोहम्मद इकलाख ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को बसपा की 2027 की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बुंदेलखंड में मुस्लिम समाज को अहम नेतृत्व देकर पार्टी एक मजबूत समीकरण तैयार करने की कोशिश में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मायावती जी के नेतृत्व में बसपा किसी भी कीमत पर सत्ता में वापसी के लिए मुस्लिम समुदाय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रही है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है। इस दौरान राजेश जाटव ने शाल ओढ़ाकर मोहम्मद इकलाख का स्वागत किया। इस गौरवशाली अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश जाटव, जिला प्रभारी शैलेन्द्र शिरोमणि, उदय चौधरी, जिला महासचिव उदय वीर दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष उरई बब्लू चौधरी, कालपी विनोद पाल, माधौगढ़ सरदार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष किशुन लाल पाल व धीरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधान रामअवतार यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज याज्ञिक, अतर सिंह पाल, पूर्व चेयरमैन जगजीवन अहिरवार, पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद राजावत, जिला संयोजक जयप्रकाश कुशवाहा, अमित भारती, नरेंद्र दोहरे, डॉ. रमेश दोहरे, जावेद जबबी, सभासद अभिनीष दीक्षित, सागीर अली, आनंद परिहार, मुलायम कठेरिया और विधानसभा प्रभारी कालपी शैलेन्द्र गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हैदर अली शहनशाह और मिथलेश बरसार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
