रिपोर्ट – मानवेन्द्र यादव
गरौठा । सेनानी विराट किसान माघ मेला में आयोजित अंतरप्रदेशीय दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के प्रथम दंगल में 23 रोमांचक मुकाबले हुए इनामी मुकाबले बुंदेलखंड केशरी चरण सिंह भरसूड़ा एवं बालमुकुंद गौंती,संदीप राणा कुठौंद एवं श्यामजी गौती,बाबा बजरंगी अयोध्या एवं सतेंद्र हरियाणा के बीच हुए 25000 के इनामी मुकाबले बराबरी पर रहे अन्य मुकाबलों में अरविंद अकौना ने मनोज चित्रकूट को,जय सैफई ने योगेंद्र कानपुर को,मथुरा गौती ने लालबहादुर प्रयागराज को,मुकेश लखनऊ ने विजय कन्नौज को,दीनदयाल डिकौली ने रविन्द्र औरैया को पटकनी देकर कुश्ती जीती।आकर्षण का केंद्र रही महिला पहलवान पूनम हरियाणा अंशु गाजियाबाद के बीच काफी समय तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल जिसमें पूनम हरियाणा ने अंशु गाजियाबाद को पटकनी देकर वाहवाही लूटी।

प्रथम दंगल के उद्घाटनकर्ता रहे क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी कुश्ती कला से युवाओं को प्रेणना लेकर धूम्रपान मदिरा सेवन का त्याग कर पहलवान,अध्यापक,डॉक्टर बनने के प्रेरणा लेना चाहिए वर्तमान सरकार द्वारा कुश्ती कला,पर्यटक स्थल,मेला आयोजन पर बढ़ावा दिया जा रहा है,बहुप्रतीक्षित गरौठा राठ हाईवे,खिरिया घाट,पर्यटक स्थल में झारखंड धाम में विश्वामित्र की मूर्ति,एरच में भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद की मूर्तियां लगवाई जाएंगी,भेदभाव मिटाकर नौकरियां देना,व्यापारियों में व्याप्त भय को मिटाकर व्यापार जगत को बढ़ावा देना सरकार के उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं भागवत कथा प्रांगण में पहुंचकर कथा श्रवण करते हुए इस सुंदर आयोजन के लिए भागवत पारीक्षत रामकुमारी केशवदास पाल को बधाई दी एवं कथा व्यास सतेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।दंगल का समापन प्रधान नरेंद्र राजपूत,प्रबंधक एड दिवाकर द्विवेदी,लल्ला राजपूत ने किया।कुश्तियों के निर्णायक मंडल में रामकुमार तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी,हरनाथ राजपूत,प्रहलाद राजपूत,शंकर राजपूत,रामदेव कोटेदार,विनोद राजपूत,श्रीप्रकाश मिश्रा,स्वराज फौजी रहे।इस मौके पर अवधेश द्विवेदी,जयप्रकाश त्रिपाठी,मोनू लंबरदार,राजू मुखिया खडौरा,रामसिंह राजपूत,ब्रजकिशोर राजपूत,बृजेंद्र शर्मा,नीरू राजपूत,बालकदास,मानवेंद्र यादव, महेंद्र राजपूत आदि रहे दंगल संचालन सुरेश तिवारी,मनीष तिवारी,शाहरुख सिमरधा,कमलेश बापू ने किया।आयोजक ग्राम प्रधान ने बताया कि दूसरे दंगल के उद्घाटनकर्ता एवं समापनकर्ता एम एल सी रमा आर पी निरंजन,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम होंगे।

