गुरसरांय (झांसी) ग्राम सेमरी थाना गुरसरांय में एक सार्वजनिक भैंसा को कुछ लोगों ने चोरी कर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में ग्राम सेमरी के रहने वाले नेपाल सिंह,डोण सिंह,घनश्याम,सूरज सिंह,मुन्नालाल,बालकिशुन ने 10 जनवरी शनिवार को थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया की गांव में एक मात्र सार्वजनिक देवतानी भैंसा था जो भैंसों का निषेचन करता था उसको गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी कर बेच दिया है। उक्त लोगों ने गांव के ही दो लोगों पर भैंसा चोरी कर बेचने का आरोप लगाते हुए उक्त संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
Please follow and like us:
