गुरसरांय(झांसी)। भीषण ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित जहां हो रहा है वही गौवंश से लेकर पशु,पक्षी,जीव,जंतु सब के सब बेहाल सिकुड़ते नजर आ रहे है। हालत यह है कि शासन और जिला प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी तहसील प्रशासन के अधिकारी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में राहगीरों से लेकर आमजन की ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा से लेकर कंबल वितरण और गरीब,राहगीरो को ठंड से कैसे बचाया जा सके को लेकर फील्ड में काम करने के लिए नहीं आ रहे हैं इससे लग रहा है शासन और जिला प्रशासन ने भी राहत व बचाव कामों के लिए अपने हाथ खड़े कर लिए हैं और सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति नजर आ रही है गुरसरांय नगर में केवल नगर पालिका द्वारा अलाव व्यवस्था की जा रही है तहसील प्रशासन द्वारा कहाँ अलाव लगाए जा रहे हैं और कहाँ कंबल वितरण किये जा रहे है। और गौवंशों के संरक्षण के लिए कहाँ काम किया जा रहा है। यह सब अब कोरा सपना सा गुरसरांय, गरौठा क्षेत्र में दिख रहा है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
