झाँसी-आज दिनांक 07.01.2026 को जिलाधिकारी, झांसी के आदेश के क्रम में गठित समिति के सदस्यों क्रमशः श्री उमेश चन्द्र पाण्डेय उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार झांसी, श्री मनीष कुमार जिला आबकारी अधिकारी, झांसी व श्री गोपेश तिवारी उप जिलाधिकारी झांसी द्वारा नामित श्री मुकेश कुमार नायब तहसीलदार, सदर झांसी एवं प्रभारी थोक गोदाम श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व आबकारी स्टाफ की उपस्थिति में थोक अनुज्ञापन विदेशी मदिरा ऋषि जायसवाल पर संचित विभिन्न ब्रांडों की एक्सपायरी वोदका, जिन, रम व वाइन की कुल 128 पेटियों जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपए है, को थोक अनुज्ञापन विदेशी मदिरा ऋषि जायसवाल के अधिकृत प्रतिनिधि बृजेश कुमार एवं उनके अन्य कर्मचारियों के द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए गठित समिति के समक्ष नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।
