गुरसराँय (झांसी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के ग्राम अजनेरी निवासी योगेश त्रिपाठी का समाजसेवा के क्षेत्र में राईजिंग एचीवर्स अवाॅर्ड काउंसिल (आरएएसी) दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित डाॅक्टरेट मानद उपाधि के लिये चयन किया गया,योगेश त्रिपाठी “अजनेरी” बीते 10 वर्षों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में बिना प्रचार-प्रसार के समाज की सेवा विभिन्न माध्यमों से कर रहे हैं,सूत्रों की मानें तो संघ और सरकार के बड़े नेताओं की सिफारिश पर योगेश अजनेरी को इस मानद उपाधि से नवाजा गया,यह खबर मिलते ही योगेश त्रिपाठी को बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी,गौरतलब है कि पूर्व में छात्र जीवन में लम्बे समय तक योगेश त्रिपाठी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों पर रहे,नगर पालिका गुरसराँय के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बैसडर रहने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुसांगिक संगठन सहकार भारती झाँसी जिले के अध्यक्ष भी रहे हैं,इसी से माना जा रहा है कि संघ की मजबूत सिफारिश पर योगेश को यह मानद उपाधि प्रदान की गयी।
