समथर (झांसी)- बेमौसम बारिश ने किसानों पर ढाया सितम। इतना नुकसान होने पर भी पानी थमने के आसार नहीं दिखते। अभी भी मौसम में कोई नहीं परिवर्तन। किसान डूबे चिंता में। कैसे होगा भरण पोषण। भगवान से कर रहा बेमौसम बारिश के कहर से बचने की दुआ।किसानों की पीड़ा को देख उपजिलाधिकारी मोंठ व गरौठा विधायक पहुंचे समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में। और खेतों में फसलों की हालत देख किसानों मुआवजा दिलवाने का दिया भरोसा। समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बेमौसम बारिश से नष्ट हुई धान की फसलों की दृष्टि गत रखते हुए गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे और किसानों से मिले और खेतों पर जाकर नष्ट हुई धान की फसलों को देखा। और किसानों की पीड़ा को भांपते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं उपजिलाधिकारी मोंठ ने नगर व क्षेत्र में जाकर किसानों के नष्ट हुई धान की फसलों को देखा। और किसानों की पीड़ा भरी भावनाओं को समझते हुए उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि। नष्ट हुई धान की फसलों का प्लाट टू वाई प्लाट सर्वे कर जितना नुकसान होगा। राहत कोष योजना के शासन द्वारा किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत व उपजिलाधिकारी मोंठ ने नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के साथ खेतों में धान की फसलों निरीक्षण करने के साथ साथ समथर गल्ला मंडी में जाकर क्षेत्र के किसानों की खरीदी हुई।व बेचने के लिए रखी हुई। धान को देखा और खरीदारी धान के रखरखाव व मंडी की हालत की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। जहां किसानों का मंडी में खरीदारी का अधिक मात्रा में माल आने के कारण कुछ किसानों की धाने ट्रेक्टर ट्राली में सड़ रही हैं।धान का दाना काला पड़ रहा है। व्यवस्था पूर्ण न होने के कारण मंडी में पानी भरा है।बारिश के कारण मंडी की व्यवस्था अव्यवस्थित है।कई किसानों का माल मैदानों डला है।जो खराव हो रहा है। पानी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जे सी वी से निकलवाया गया।नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने किसानों की पीड़ा भरी हुई भावनाओं को समझते हुए उपजिलाधिकारी मोंठ व गरौठा अनुरोध किया कि किसान दिन रात कठिन परिश्रम व मेहनत करके एवं दिन रात देखा भाली करके फसल को रखाता और तैयार होने पर काटकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। क्षेत्र में कई किसान ऐंसे है जिनके पास थोड़ी सी ही जमीन है। और उसी में अपना परिवार का भरण पोषण करता है। बेमौसम बारिश से किसान की फसल नष्ट होने के कारण किसान बेवस और लाचार हो गया।अभी भी मौसम में परिवर्तन नहीं दिख रहा। पालिका अध्यक्ष ने किसानों की तरफ से अनुरोध किया कि।मंडी में माल खरीदारी के अंतर्गत मंडी में किसानों के माल के रखरखाव हेतु उत्तम व्यवस्था की जाय। और किसानों को राहत हेतु मुआवजा दिलाया जाय। किसान कुदरत के आंगे बेबस और लाचार है।वह भगवान से दया दृष्टि मांग रहा है। किसानों की गुहार है कि बेमौसम बारिश से धान फ़सल नष्ट हो गई है।इस वर्ष अधिक बारिश होने के कारण तिली, उर्द, आदि की फसलें नष्ट हो गई थी। एक धान की यहां वहां से व्यवस्था कर फसल वोई थी। और आशा की किरण दिखाई दी वो भी देखते देखते खराब हो गई। गरौंठा विधायक व उच्च अधिकारियों से गुहार है कि किसान की पीड़ा भरी भावनाओं को समझते हुए। शासन द्वारा मुआवजा दिलाया जाय।
