झांसी -राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28.10.2025 को हंसारी, कारगुवां, सिंगर्रा, भगवन्तपुरा तथा मेडिकल बाईपास में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 27.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार किया गया। मौके पर दबिश टीम में श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं थाना पुलिस नवाबाद व प्रेमगंज तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया।
