गुरसरांय(झांसी)। बेमौसम वर्षा 27 अक्टूबर प्रातः 3:30 बजे से चालू हुई और पूरे दिन समाचार लिखे जाने समय तक रुक-रुक कर वर्षा होने के चलते जहाँ शीतलहर का असर दिखने लगा तो दूसरी ओर खरीफ फसल गुरसरांय-गरौठा समेत पूरे क्षेत्र में बरसात के चलते 80 फीसदी से ऊपर खराब हो गयी थी जिसका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी आपदा राहत राशि किसानों को नही दी गयी इधर आज 27 अक्टूबर को बेमौसम वर्षा से रबी फसल बुबाई को लेकर और पिछले दो,तीन दिनों में बोई गयी फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है दूसरी तरफ पर्याप्त मात्रा में जिला स्तर पर खाद उपलब्ध कराने के बाद भी किसानों को विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासन की मॉनिटरिंग सही न होने के चलते किसानों को महीनों से परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन प्रशासन से लेकर शासन इस और पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं क्षेत्र के किसानों ने खाद वितरण से लेकर पिछले दिनों खरीफ बर्बादी की हुई बर्बादी का मुआवजा देने की जल्द से जल्द मांग की है वही खाद वितरण में अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
