झाँसी-वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टी आई देवेंद्र शर्मा की खनन के ट्रकों , स्लीपर बसों में ओवर सवारी एवं प्रेशर हॉर्न पर बड़ी कार्रवाई।।
टी आई देवेंद्र शर्मा द्वारा मोरम के ट्रकों में बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट पर ग्रीस या कालिख पोतकर चलने वाले कई ट्रकों के चालान किये , एवं एक ट्रक बिना फिटनेस पाए जाने पर अंतर्गत धारा 207 सीज कर दिया गया। तथा स्लीपर बसों में ओवर सवारी और नियमों का उल्लंघन करने पर भारी भरकम जुर्माने चालान किए गए। एवं प्रेशर हॉर्न में भी चालान किए गए। टी आई देवेंद्र शर्मा ने सभी वाहन चालकों एवं मालिकों से अनुरोध किया कि वह अपने वाहनों में HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) की नंबर प्लेट लगाये। और नंबर स्पष्ट और साफ़ दिखना चाहिए उस पर कालिख या ग्रीस ना पोते ।। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
