झाँसी-आज दिनांक 27.10.2025 को थाना बबीना क्षेत्रान्तर्गत एक 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना में सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । थाना बबीना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में नामित 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । कतिपय मीडिया चैनल एवं विभिन्न प्रसार माध्यमों से बालक के गुप्तांग को काटने की बात प्रसारित की जा रही है, जिसकी पुष्टि नही हुई है । गुप्तांग में हल्की चोट होने की बात सामने आयी है ।
Please follow and like us:
