समथर (झांसी)- कस्बा समथर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने आज रामायण महाकाव्य ग्रंथ के रचेता महाऋषि वाल्मीकि जी की गाजे बाजे के साथ नगर में बड़े धूमधाम से सोभा यात्रा निकाली। वाल्मीकि जी की सोभा यात्रा के साथ राम, लक्ष्मण सीता,भरत शत्रुघ्न,लव,कुश आदि देवी देवताओं की भी भव्य झांकियां भी निकाली गई जिन्हें देख नगर के लोग भाव भक्ति में भावुक हुए।महाऋषि वाल्मीकि जी की सोभा यात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर से आरंभ हुआ। सोभा यात्रा में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी सामिल हुए । और साथ में भाजपा कार्यकर्ता व नगर के बहुत से श्रद्धालु लोग सामिल हुए।गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने वाल्मीकि जी की आरती उतारी और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।रामायण महाखणड काव्य के लेखक महाऋषि वाल्मीकि जी की सोभा यात्रा , अग्गा बाजार, छतरी चौराहा कटरा बाजार, चौपड़ बाजार, टूटा गढ़ा नगर में आदि जगह होते हुए निकाली गई। इसके पश्चात नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची जहां वाल्मीकि जी की सोभा यात्रा का समापन किया गया। नगर में वाल्मीकि जी की सोभा यात्रा जहां जहां से निकली। नगर के लोगों ने महाऋषि वाल्मीकि जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। और आरती कर जयकारा । उन्हें चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्रद्धालु भक्तों ने जगह मिष्ठान फल आदि प्रसाद वितरण किया।वहीं साथ राम लक्ष्मण सीता आदि देवी देवताओं की भव्य झांकियों की आरती कर जयकारा लगाया और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
