झाँसी- आज दिनांक 05-10-2025 को स्थानीय अध्यक्षा श्रीमती निवी मूर्ति धर्मपत्नी बीबीजीटीएस मूर्ति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी) की गरिमामयी उपस्थित में “वामा सारथी” उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर झांसी के तत्वावधान में पुलिस लाइन झाँसी में वामा वेलनेस कैम्प का भव्य आयोजन कराया गया।
इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें जागरूक करना था। स्वास्थ्य परीक्षण में विभिन्न आवश्यक जांचें कराई गईं, जिससे समय पर बीमारी का पता लगाकर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस आयोजन में पुलिस के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में लगभग 500 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई।
Please follow and like us:
