समथर (झांसी)-आगामी त्योहारों को द्रष्टि गत रखते हुए समथर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने पुलिस दल वल के साथ नगर में भ्रमण करते हुए पैदल गश्त किया। और नगर के लोगों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने पुलिस दल वल के साथ समथर नगर में कटरा,अग्गा बाजार, चौपड़ बाजार,छतरी चौराहा,पीपरी स्टैंड आदि जगहों पैदल गश्त किया। और वहीं आगामी त्योहार करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहारों को द्रष्टि गत रखते हुए लोगों से अपील की ।कि सभी लोग त्योहारों को शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये। शासन के नियमों का पूर्ण तरह से पालन करें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्याओं के निवारण हेतु हमेशा आपके साथ है। शासन के नियमों का उलंघन करने वालों पर पुलिस कड़ी शक्ति करेगी। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा उन पर सत्य कार्यवाही होगी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण तरह से कायम रहे रहे।थाना प्रभारी ने नगर में पैदल गश्त करते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
