झाँसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर झोकन बाग की महारानी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा श्री श्री 1008 श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पर भव्य नवदुर्गा महोत्सव में माँ काली की भव्य आरती व श्रंगार का आयोजन किया गया। आयोजन उपरांत कमेटी द्वारा डॉ संदीप सरावगी को टीका चुन्नी पहनकर भगवान खाटू श्याम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं काली माई की जयकारों से झोकन बाग मां का दरबार गूंज उठा
दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्य चरण सेवक के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे, मुख्य चरण सेवक के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि आत्मिक शक्ति, भक्ति और समाज में एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने का कार्य करते हैं। माता रानी सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। दोनों स्थलों पर माता के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
