झाँसी। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न समितियों और संस्थाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। शिव नगर राजगढ़ में नवदुर्गा युवा समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संदीप सरावगी पहुंचे। मुख्य अतिथि के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात डॉक्टर संदीप द्वारा मां दुर्गा की आरती कर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इसी प्रकार बबीना कैंट के राजा तालाब स्थित 20 क्वार्टर के पीछे काली माता नव युवा कमेटी द्वारा धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ यहां भी डॉक्टर संदीप माता की आरती करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई ।
Please follow and like us:
