समथर (झांसी)- समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नवदुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिरों से लेकर पांडालों में भक्तों का लगा तांता सप्तमी व अष्टमी के दिन मां की भव्य झांकियां सजाकर की गई मां की आरती और मां के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तों ने चरण वंदन कर किया आशीर्वाद प्राप्त। नगर में मुहल्ला नई बस्ती अर्धनारीश्वर मंदिर के समीप नवरात्री पर्व नवयुवक वाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने मां काली भव्य झांकी लगाकर आरती कर जयकारा लगाया।वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों ने कन्या भोज व भंडारों किया। आयोजन वहीं पांडालों में विराजमान मां के दरबार में लंगड़ आयोजित कर।खीर पूड़ी सब्जी आदि का प्रसाद लगाकर वितरण किया गया। कहीं कहीं छप्पन प्रकार का भोज लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। एक तरफ नवरात्री पर्व पर मां के दरबार में भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का जगराता जलसा, तो वहीं समथर नगर में चल रही रामलीला का आनंद।सारा माहौल भक्तिमय हो गया। समथर नगर के किले के प्रांगण में स्थित शीतला माता,काली मंदिर, गायत्री मंदिर सुखदैनी मंदिर बीजासेन मंदिर आदि मंदिरों श्रद्धालु भक्तों ने मां की आरती में सम्मिलित होकर आरती की व भव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं पांडालों में विराजमान मां के भव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद पाया वहीं नगर में स्थित मां बीजासेन मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।नगर में सभी भक्तों ने मां बीजासेन की आरती कर भव्य स्वरूप के दर्शन कर भंडारा पाया सभी जगह मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा वहीं समथर नगर के अग्गा बाजार में स्थित रामलीला प्रांगण में रामयश प्रचारक मंडल के तत्वावधान में हो रही रामलीला में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आकर भगवान का अभिनय करने वाले पात्रों द्वारा सीता स्वयंवर,वन गमन सीता हरण लक्ष्मण शक्ति आदि लीला का आनंद लेकर भगवान की लीलाओं का रसपान कर रहे हैं। सारा नगर भक्तिमय हो गया। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को द्रष्टि गत रखते हुए हर जगह पुलिस की कड़ी निगरानी।
