झाँसी- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनाँक 29.09.2025 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इमरान पठान उम्र 28 वर्ष पुत्र मुमताज पठान वर्तमान पता अम्बाबाई कलोनी थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी, स्थाई पता गोविन्द चौराहे के पास बाहर सैयर गेट थाना नवाबाद झांसी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 03.054 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/25 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त इमरान पठान उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आज दिनाँक 29.09.2025 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बांस मण्डी चौकी क्षेत्र मण्डी थाना नवाबाद झांसी से अभियुक्त इमरान पठान उम्र 28 वर्ष पुत्र मुमताज पठान वर्तमान पता अम्बाबाई कलोनी थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी, स्थाई पता गोविन्द चौराहे के पास बाहर सैयर गेट थाना नवाबाद झांसी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 प्लास्टिक के बोरे में अवैध गांजा वजन 03.054 किलोग्राम बरामद किया गया।
