समथर (झांसी)- शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत कस्बा समथर के महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11वीं की छात्रा को एक दिवसीय प्रधानाचार्य बनाया गया। नारी सुरक्षा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन समथर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें समथर थाना की उपनिरीक्षक प्रीति मिश्रा नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वाभिलंवन बनने हेतु विधालय की छात्राओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं नारी सुरक्षा महिला हेल्पलाइन से संबंधित विभिन्न जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। वहीं उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचें और हेल्पलाइन नंबर 19 30 पर सिकायत करें। वहीं विघालय की कक्षा 11वीं की छात्रा मधु को एक दिवसीय प्रधानाचार्य बनाया गया। विधालय की छात्रा मधु गौतम ने भी मिशन शक्ति के तहत सरकारी योजना व महिला हेल्पलाइन की विभिन्न जानकारी देकर प्रतिभा दिखाई। और विधालय की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने विधालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात से संबंधित विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर विघालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने समस्त स्टाफ सहित सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर समस्त पुलिस स्टाफ एवं समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।
