संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
क्या गरौठा विधानसभा में सपा से दावेदारी ठोकेंगे दीपेंद्र सिंह यादव
झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को निजी कार्यक्रम के तहत झांसी जनपद पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मोंठ के नमो फूड प्लाजा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिवपाल सिंह यादव को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
शिवपाल सिंह यादव ने इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अनुशासित होकर आगे बढ़ रही है। पार्टी का पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी) का नारा पूरे प्रदेश में गूंज रहा है, और जनता तेजी से सपा से जुड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

दीपेंद्र सिंह यादव ने जताई गरौठा विधानसभा से दावेदारी
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र सिंह यादव ने भी जनता के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में गरौठा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में दावेदारी करेंगे।
उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु और संरक्षक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे जनता की सेवा करेंगे।
