झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जनपद में किसानों को खाद न मिलने की समस्या को लेकर मंगलवार 23 सितंबर को बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ की फसल के दौरान खाद न मिलने से धान की फसल प्रभावित हुई और अब रबी की बुआई भी संकट में है। अध्यक्ष ने कहा कि “सरकारी दावों के बावजूद किसान समितियों पर खाद के लिए भटक रहे हैं, प्रशासन को तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दल आंदोलन करेगा।
Please follow and like us:
