झाँसी-मिशन शक्ति 5 के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को खत्म करने और सही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थीं। प्रभारी मंत्री ने 11:30 बजे बताया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह रैली उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से पोषण के महत्व को समझने और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान, प्रतिभागियों ने घर-घर जाकर लोगों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी।।
