गुरसरांय (झांसी)। 17 सितंबर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के द्वारा वृहद रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उद्घाटनकर्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदीप पटेल रहे एवं मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई ने की।झांसी से आई जिला अस्पताल की टीम के डॉक्टर आर० एस० वर्मा ,राघवेंद्र चंदेल,सौरभ गुप्ता ,घनश्याम,दशरथ ,सुरेन्द्र,अमित परिहार रक्त दान कराया गया। जिसमें युवा मोर्चा के 68 कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया एवं 154 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनुज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर,जिला महामंत्री भाजपा बद्री त्रिपाठी,पूर्व जिला महामंत्री जिनेंद्र जैन,जिला अध्यक्ष किशन मोर्चा कृष्णचंद तिवारी,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष कोरी,मंडल अध्यक्ष भाजपा आशीष खरे,गुड्डू पाठक विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण नायक भारत राजपूत,अरुण नायक ,केशवेंद्र सिंह,प्रतीक जैन,यज्ञेश यादव,राजकुमार जैन ,आनंद सैन,विशाल ठाकुर,निर्मल शर्मा,मोहित राजपूत, रामनारायण पस्तोर,सतीश चौरसिया,सत्यम महाराज ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुशांत घोष,राहुल पाठक,सौरभ शर्मा ,राजा चौहान,अभिमन्यु स्वर्णकार,सोनू पटेल,कपिल पटेल,वीर राजपूत,एपी बेलमा, अखंड बाल्मीकि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
