झाँसी- आज सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी में कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप झाँसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा सदर विधायक रवि शर्मा,पवन गौतम,योगी अर्पितदास महाराज, महानगर जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष झांसी रहे।
रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की रक्त का दान करने वाला महान दानी होता है क्योंकि वह अपने रक्त से दूसरे व्यक्ति को जीवन देने का मार्ग् प्रशस्त करता है प्रत्येक व्यक्ति के अंदर रक्त दान करने का सेवा भाव होना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो और दूसरे के जीवन को बचाने के लिए सजग हो।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा की रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए आज युवा विशेषकर् डॉक्टर समाजसेवी वर्ग रक्तदान के लिए निरंतर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर हे है वह् सराहनीय है।
रवि शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का हो उत्साहवर्धन किया ।
हेमंत परिहार ने सभी कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने का आव्हान किया ।
इस शिविर मे प्रशांत द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता,इंजी० अमित सिंह जादौन, डॉक्टर मयंक सिंह प्राचार्य मलबा,डॉक्टर एम एल आर्या , डॉक्टर पल्लवी अग्रवाल , रवि राजपूत चेतन ओझा मुकुल द्विवेदी,अभिषेक जैन, प्रणय अग्रवाल, अंकित भार्गव,राहुल तिवारी,अनुभव चतुर्वेदी,दिलीप पुरी,लकी राय,विशाल राय ,मोहित वाल्मीकि, प्रणय अग्रवाल,डॉक्टर विकास गोयल, डॉक्टर उर्वशी द्विवेदी,डा विमल आर्य, डा अपर्णा सिंह डा शोभा चतुर्वेदी, राहुल वर्मा,यशराज दांगी, अनुपम महाराज,वेद श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
