झाँसी-79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन झाँसी क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के उपरान्त एसएसपी झाँसी द्वारा वहाँ मौजूद पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के अप्रतिम बलिदानों, आजादी के महत्व तथा आधुनिक भारत में युवाओं एवं पुलिस बल की भूमिका को रेखांकित करते हुए संबोधित किया गया। विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से परे होकर अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु समस्त पुलिस बल को निर्देश दिए गए।
उक्त के अतिरिक्त स्वाट एवं सर्वेलंस टीम सहित विभिन्न थानों पर तैनात सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिस कर्मियों सहित समस्त पुलिस बल को पूर्ण लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कार्यों को करने हेतु प्रेरित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन झाँसी में आयोजित सम्मान समारोह में शहीद/दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया।
