झाँसी। आज श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज पठौरिया झाँसी में स्वतन्त्रता दिवस का कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं मुख्य डायरेक्टर अजय पाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस अवसर पर विगत वर्ष कक्षा 10 एवं 12 के मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती विजय लक्ष्मी जी ने कहा कि देश उन अमर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा जिनके वलिदान से आज हम आजाद हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कठोर मेहनत करें और इस देश को ओर आगे ले जायें।
प्रबन्धक कुँवर सत्येन्द्र पाल ंिसंह ने बताया कि स्कूल की स्थापना अपने पिता स्व0 रघुराज सिंह एड0 की स्मृति में की गई है जिसका उद्ेदश्य समाज सेवा है। स्कूल अंग्रेजी माध्यम से चलाया जा रहा है ताकि समाज के गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोग भी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा सकें।
प्रधानाचार्य शैलजा सिंह ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की तथा बताया कि इस वर्ष स्कूल में करीब आठ लाख पचास रू0 की छा़त्रवृत्ति स्कूल समिति द्वारा निर्धन छात्र/छात्राओं प्रदान की गई है।
उप प्रधानाचार्या श्रीमती सेन्ड्रा सेमुअल ने बच्चों से अपील की कि वे अपना पूरा समय पढ़ने पर लगाऐं। उनको जीवन में बहुत चुनौती का सामना करना है। वे अपने जीवन को उन्नत बनाना चाहते हैं तो लगातार कठिन मेहनत करते रहें।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया व देशभक्ति गानो पर अपनी प्रस्तुति दी एवं विद्यालय में 15 अगस्त पर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं का पुरूस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानप्रकाश दुबे, नईम मंसूरी, डा0 ऊषा अग्रवाल, पुस्कर अग्रवाल, करूणा यादव, वन्दना कुशवाहा, राजकुमार विश्वकर्मा, अंजली पटैरिया, शाहरूख खान, आनन्द अवस्थी, आयुष तिवारी, अखिलेश कुमार, विनोद वर्मा, सुनील पुरोहित निशा रावत, स्टेला त्रिपाठी, कल्पना पटैरिया, दिव्या रायकवार, शिवानी साहू, आनन्द प्रताप सिंह, सानिया खांन, मुस्कान साहू, सौम्या श्रीवास, सुलभ अग्रवाल, जिज्ञासा पटेल, जूली फ्रासिंस, मारथा स्टीफन, दीप्ति रजक, तनु जाटव, छाया शुक्ला, अखलेश बिली, जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र नामदेव, अशोक कुमार, अंकुर मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कीर्ति पटैरिया ने एवं सभी का आभार प्रबन्धक सत्येन्द्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
